NUJ-I News & Event

एनयूजे- आई के द्विवार्षिक चुनाव 2024-26 संपन्न : सुरेश शर्मा मध्यप्रदेश अध्यक्ष व त्रियुग नारायण तिवारी यूपी महासचिव निर्वाचित

एनयूजे समाचार, नई दिल्ली। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया नई दिल्ली के आम चुनाव अपने निर्धारित समय पर संपन्न कराये गये। चुनाव अधिकारी सुश्री सर्जना शर्मा दिल्ली और सहायक चुनाव अधिकारी डा. आनंद शुक्ला ने चुनाव संपन्न कराये। 28 दिसम्बर 2024 को नाम वापसी के अन्तिम दिन समय बीतने के बाद निर्वाचन की घोषणा की गई। जिसमें भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा को अध्यक्ष व अयोध्या के पुराने पत्रकार त्रियुग नारायण तिवारी को महासचिव चुना गया। हरियाणा के सोमनाथ शर्मा कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषत किये गये। 16 दिसम्बर को चुनाव की अधिसूचना जारी की गई थी। नामांकन दाखिल करने की अन्तिम तिथि 25 दिसम्बर रखी गई थी। नाम वापसी की अन्तिम तिथि 28 दिसम्बर को तेरह पदािधकारी और 31 कार्यसमिति के सदस्यों के ही नामांकन शेष रहने से चुनाव अधिकारी ने निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

सासाराम बिहार में आयोजित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में चुनाव अधिकारी नियुक्त करने का अधिकार अध्यक्ष व महासचिव को दे दिया गया था। अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए दिल्ली की जानीमानी पत्रकार सुश्री सर्जना शर्मा को चुनाव अधिकारी और उनका सहयोग करने के लिए भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार डा. आनंद प्रकाश शुक्ला को सहायकत चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। सर्जना जी ने 16 दिसम्बर 2024 को चुनाव अधिसूचना जारी की। उन्हें मतदाता सूची सौंप दी गई थी। 25 दिसम्बर तक 50 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें तीन नामांकन निरस्त किये गये। इस प्रकार 47 मानाकन स्कूटनी के बाद शेष रह गये। 28 दिसम्बर को 6 बजे तक नाम वापसी का अन्तिम समय रखा गया था। इस अवधि में तीन नामांकन वापस ले लिए गये और कुल नामांकन संख्या 44 रह गई। 13 पदाधिकारी व 31 कार्यसमिति के निर्वाचन का अधिसूचना में उल्लेख था। मतदान की स्थिति उत्पन्न न होने की स्थिति में चुनाव अधिकारी सर्जना शर्मा ने निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी। इस प्रकार नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो गये। संविधान के अनुसार अध्यक्ष और महासचिव को तीन जोन से अपने नामांकन का इंड्रोस करवाना होता है। चुनाव में शामिल अधिकांश राज्यों द्वारा यह इंड्रोस कर दिया गया।

सुश्री सर्जना शर्मा द्वारा अधिसूचित करने के बाद सभी राज्याें का निर्वाचन की जानकारी भेज दी गई। मध्यप्रदेश भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा अध्यक्ष चुने गये जबकि यूपी अयोध्या के वरिष्ठ पत्रकार त्रियुग नारायण तिवारी महासचिव बने हैं। हरियाणा रोहतक के सोमनाथ शर्मा कोषाध्यक्ष चुने गये हैं। सभी निर्वाचित पदािधकािरयों को बधाई देने का सिलसिला देश भी से चला है। पांच जोन से उपाध्यक्ष सर्वश्री उमेश चतुर्वेदी दिल्ली, उदय जोशी महारष्ट्र, दीपक मुखर्जी झारखंड, कविता राज चंढ़ीगढ़ व बड़े प्रभाकर आन्ध्रा, सचिव के लिए सर्वश्री संजीव कुमार दिल्ली, भवानी शंकर जोशी राजस्थान, बाबुल सिंह उड़ीसा, अदीप सोनी हिमाचल व एम. चन्द्रमोहन तेलंगाना निर्वाचित हुए हैं।

कार्यसमिति में सर्वश्री अभिजीत चौधरी असम, अशोक मलिक, हरेष वशिष्ठ चंढ़ीगढ़, चेतन सिंह खड़का उत्तराखंड, आशुतोष कुमार सिंह, कविन्द्र कुमार सिंह दिल्ली, बलबीर सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश, रवीन्द्र वाजपेयी, आभा निगम, महेन्द्र दुबे मध्यप्रदेश, गेंदमल पालिवाल, के.के. मिश्रा राजस्थान, शशि भूषण कुमार, राजीव कुकरेजा झारखंड, रीतेष अनुपम, प्रशान्त रंजन बिहार, किरण बोगले महाराष्ट्र, नागेश्वर राव, बादाम सुमाल्था, एस. कृष्णा प्रसाद अन्ध्रा, हरजिंदर सिंह लाल पंजाब, दिलिप कुमार मिश्रा, उदय नाथ खंडई, प्रयागराज कर उड़ीसा, पुरूषोत्तम नारागौनी, कोल्लूरी श्रीनिवास तेलंगाना तथा विनोद बागी, राजीव शुक्ला, डा. फलकुमार पंवार यूपी कार्यसमिति के लिए चुने गये हैं।

सभी निर्वाचित पदाधिाकारियों व कार्यसमिति के सदस्यों को देश भर से बधाईयों का तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं। व्यक्तिगत फोन करके बधाई देने का सिलसिला भी लगातार चल रहा है। विभिन्न राज्यों के नेताओं और वरिष्ठ पत्रकारों ने भी सोशल मीडिया एक्स पर बधाई संदेश दिये हैं।

Address

☛   Registered office

        7, Jantar Mantar Road

        Second Floor, New Delhi 110001

✆   President: 98102-95833

✆   Secy General: 94250-11551

✉   nujindia.org@gmail.com

Why National Union of Journalists (India)

The National Union of Journalists (India) set up NUJ-I School of Journalism and Communication in 1992 to undertake the urgent need for upgrading the professional skills of journalists working in the print and electronic media.

Copyright © 2026, National Union of Journalists (India) All Rights Reserved.