March 08, 2019
एक साथ चुनाव पर देश में सहमति जरूरी: हरिवंश नारायण सिंह
नई दिल्ली (8 मार्च, 2019): श्री हरिवंश नारायण सिंह राजधानी में ‘’चुनाव और मीडिया’’ विषय पर एक परिचर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। परिचर्चा का आयोजन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) से संबद्ध दिल्ली पत्रकार संघ (डीजेए) और मतदाता जागरूकता के लिए समर्पित सामाजिक संगठन ‘भारतीय मतदाता संगठन’ ने मिलकर किया। चर्चा में भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक के.जी. सुरेश, भारतीय मतदाता संगठन के अध्यक्ष डा रिखब चंद जैन, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मलिक एवं उपाध्यक्ष मनोज मिश्र सहित एक दर्जन से अधिक पत्रकारों ने अपने विचार प्रस्तुत किये।